भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्थिति चिंताजनक, BP गिरकर पहुंचा 84/39

रांची: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल के 16वें दिन स्वास्थ्य स्थिति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वतंत्रता दिवस के बाद से ही उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो का ब्लड प्रेशर घटकर 84/39 mmHg तक पहुंच गया है। मेडिकल जांच के दौरान उनके शरीर में कीटोन (Ketones) की मात्रा भी पाई गई है। इसके अलावा उन्हें सीने में तेज दर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और अत्यधिक शारीरिक कमजोरी की शिकायत है।

सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल में उनके एक्स-रे, ब्लड टेस्ट और शुगर जांच समेत कई आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। गंभीर होती स्थिति और डॉक्टरों की सख्त मेडिकल निगरानी के बावजूद देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है और उनका अनशन जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *