पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज

पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे की ओर मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों ने जब मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को अंततः लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *