पूर्णिया रोजगार मेला: 300 से अधिक बेटियों को मिली ‘वर्क फ्रॉम होम’ नौकरी, खिले चेहरे

पटना/पूर्णिया: पूर्णिया में आयोजित रोजगार मेले के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए बड़ी सफलता सामने आई। मेले के दौरान 300 से अधिक बेटियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करने) के तहत नौकरी का अवसर मिला।

इस अवसर पर स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने घर पर रहकर काम करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलने से बेटियों के चेहरे पर जो खुशी और आत्मविश्वास नजर आया है, वही उनके लिए सबसे संतोषजनक और बड़ी खुशी है। रोजगार मेले के इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *