नई दिल्ली: बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (COE) के निदेशक और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
मजबूत सपोर्ट स्टाफ का मिलेगा साथ खेल मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय दल की आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ सपोर्ट स्टाफ में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और शुभादीप घोष भी शामिल रहेंगे। यह अनुभवी कोचिंग स्टाफ टीम के साथ जापान रवाना होगा।
स्वर्ण पदक दोहराने पर होगी नजर गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में भी वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। भारतीय टीम से एक बार फिर उसी स्वर्णिम प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद की जा रही है।

So,I like it