जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली: यूपी से आए दो शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही नाकाम कर दिया है। मानगो बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे उत्तर प्रदेश के दो शूटरों को पुलिस ने धर दबोचा।

लोडेड देसी पिस्टल और कारतूस जब्त गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल पुलिस इस बिंदु पर गहन जांच कर रही है कि आरोपी किसके इशारे पर जमशेदपुर पहुंचे थे और स्थानीय स्तर पर उनका नेटवर्क कौन संभाल रहा था। सीतारामडेरा थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *