रांची:
राजधानी रांची में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च न्यायालय और झारखंड उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और फुटपाथों को अवैध होर्डिंग्स एवं अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए कांके रोड से लेकर हरमू बाइपास मार्ग तक कई अवैध संरचनाओं को ध्वस्त और हटाया। क्रेन की मदद से कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगाए गए दो अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोल और एक यूनिपोल को मौके से हटा दिया गया, जिससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने इस कार्रवाई से पहले संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया था ताकि वे खुद अपने अवैध होर्डिंग्स और पोल हटा लें। तय समय-सीमा पूरी होने के बाद अब निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से यह दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Good summary, the part about summer outfits was laid out step by step, looking forward to more posts like this.