रांची: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ‘पलाश दीदी कैफ़े’ का उद्घाटन, बोलीं- ‘झारखंड की हर दीदी को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प’

रांची:

झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी परिसर में ‘पलाश दीदी कैफ़े’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैफ़े सिर्फ़ स्वादिष्ट और पौष्टिक खान-पान का केंद्र नहीं है, बल्कि राज्य की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का एक जीवंत प्रतीक है।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके हुनर को सही मंच देने तथा उनके उत्पादों को बाज़ार और पहचान दिलाने की दिशा में एक बेहद प्रभावी कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन के दौरान मंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य संकल्प झारखंड की हर महिला और दीदी को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। पलाश दीदी कैफ़े के ज़रिए स्थानीय व्यंजनों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *