सिमडेगा में एंबुलेंस से हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने 83 पैकेट के साथ 4 आरोपियों को दबोचा

सिमडेगा: सिमडेगा जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध एंबुलेंस को जब्त कर उससे गांजे के 83 पैकेट बरामद किए हैं। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एंबुलेंस का इस्तेमाल कर गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और उसकी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के भीतर छिपाकर रखे गए गांजे के 83 पैकेट मिले, जिसके बाद वाहन और मादक पदार्थ को तुरंत जब्त कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस बरामद गांजे का कुल वजन और उसके अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य का आकलन कर रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *