पाकुड़: जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत DAV पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। छात्रों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान भी किया।
अभियान के दौरान छात्रों ने मिलकर सड़क की सफाई की और गड्ढों व क्षतिग्रस्त हिस्सों को समतल करने का काम किया। छात्रों के इस प्रयास से सड़क की स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है।
शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने की सराहना स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना का विकास होता है। वहीं स्थानीय निवासियों ने भी छात्रों और स्कूल प्रबंधन के इस पहल की खुलकर तारीफ की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।
