स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगें बेनतीजा: 108 एंबुलेंस कर्मचारी नाराज, 6 अक्टूबर से फिर आंदोलन का ऐलान

रांची: झारखंड में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का असंतोष एक बार फिर गहराता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री से मिले आश्वासन के बाद भी लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज ‘झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ’ ने 6 अक्टूबर से दोबारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था। सरकार के इस रुख का सम्मान करते हुए संघ ने अपना आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था।

वादे के बाद भी कार्रवाई न होने से बढ़ा आक्रोश निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी मांगों का हल न निकलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा जताया था, लेकिन अब तक कोई समाधान न निकलने से एंबुलेंस कर्मियों में निराशा और अविश्वास का माहौल है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो 6 अक्टूबर से कर्मचारी फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *