उलिहातू पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

खूंटी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल अपने खूंटी दौरे के दौरान अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। वहां उन्होंने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा के संघर्ष, अद्वितीय त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया। उलिहातू आगमन को उन्होंने अपने लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणादायी अवसर बताया।

वंशजों का जाना कुशलक्षेम: अपने प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों—सुखराम मुंडा और बुधराम मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय समाज के साथ संगठनात्मक संवाद को और अधिक मजबूत करने की बात दोहराई।

इस गरिमामयी अवसर पर उनके साथ झारखंड के सह-प्रभारी द्वय सौरव सिंह व निवेदिता सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *