कॉजपा प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

नयी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के करीब 3000 कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। यह सभी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एकत्र हो रहे थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्रदर्शनकारियों को नयी दिल्ली इलाके और शहर के अन्य विभिन्न जिलों से हिरासत में लिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *