आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और उनकी तुलना हिटलर से कर दी।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कल के प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार ने सारी हदें पार कर दीं और तानाशाही का माहौल बना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छोटी-छोटी लड़कियों, वकीलों और पत्रकारों तक को नहीं छोड़ा और उनके साथ बदसलूकी की गई। सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर वकील को सड़क पर घसीटे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
गौरतलब है कि शनिवार को जंतर-मंतर की ओर मार्च करने के दौरान अरविंद केजरीवाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिन्हें करीब तीन घंटे बाद जाफराबाद पुलिस स्टेशन से रिहाई मिली थी।

fi6dns