जामताड़ा न्यूज़: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! रोजगार मेले में 55 उम्मीदवारों को मिला ऑन-स्पॉट जॉब, 69 शॉर्टलिस्ट

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को आईटीआई (ITI) परिसर जामताड़ा में ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की छह प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लिया और अपनी कंपनियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। मेले के दौरान कुल 55 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही (ऑन-स्पॉट) नौकरी प्रदान की गई, जबकि 69 अन्य अभ्यर्थियों को अगले चरण और विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा डीसी (DC) आलोक कुमार के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के तहत जिला नियोजनालय की ओर से इस मेले का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने किया। इस रोजगार मेले में शिवम कॉर्पोरेट (चेन्नई), बजाज लाइफ इंश्योरेंस (जामताड़ा), केके एंटरप्राइजेज (जामताड़ा), एबी इंडिया (आदित्यपुर), और रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन (कोलकाता) समेत कुल छह निजी कंपनियों ने शिरकत की।

युवाओं को मिलेगा निरंतर अवसर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और उनकी दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने इस दौरान कहा कि जिला नियोजनालय की ओर से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *