सासाराम (रोहतास): सासाराम में बदले मौसम और साइक्लोन के असर ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते चार महीनों से फसल तैयार करने में जुटे किसानों की महीनों की मेहनत पर बेमौसम बरसात ने पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ कटी हुई धान के पानी में डूबने से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है और आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
कटी हुई धान डूबी, बढ़ी किसानों की चिंता
स्थानीय किसानों के मुताबिक, साइक्लोन के प्रभाव से खड़ी फसल को नुकसान तो हुआ ही है, लेकिन सबसे अधिक असर उन किसानों पर पड़ा है जो धान काटकर खेतों में ही छोड़ चुके थे। बारिश का पानी भरने से कटी हुई फसल डूबकर खराब होने लगी है। फसल बर्बाद होने से किसानों में मायूसी है और उन्हें आगे की आजीविका व परिवार के गुजारे को लेकर चिंता सता रही है।
