राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के दौरे के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 85 वर्षीय शरद पवार की सेहत में अब काफी सुधार है और वे अस्पताल के पास स्थित अपने आवास पर लौट आए हैं, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका आगे का इलाज जारी रहेगा।
डॉक्टरों ने दी जानकारी: उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि शरद पवार की हालत अब पूरी तरह स्थिर है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। बता दें कि खांसी, सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस का अटैक आने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ कुछ दिनों तक उनका इलाज चला।
