रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को भूख और प्यास से सामना करना पड़ा

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को भूख और प्यास से सामना करना पड़ा

रांची। घने कोहरे के कारण रांची में ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे विलंब से चल रही हैं। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारित समय से साढ़े दस घंटे देरी से रात पौने दस बजे दिल्ली पहुंची, जबकि इसका तय समय रात 11 बजे था।

राजधानी एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली जा रहे यात्रियों अरविंद सिंह और बबीता सिंह ने बताया कि इतने लंबे समय में केवल एक बार रेलवे स्टाफ द्वारा एक कटोरी खिचड़ी दी गई। इसके बाद बच्चे भूख से परेशान रहे, लेकिन पैंट्री स्टाफ ने कहा कि ट्रेन में अब न तो पानी है और न ही खाने का कोई सामान। रेलवे नियमों के अनुसार, ट्रेन विलंब होने पर यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था रेल प्रबंधन को करनी होती है।

इसी तरह, दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से रांची पहुंची। जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे विलंब से चल रही थी। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस करीब नौ घंटे देरी से रांची पहुंची। पटना-रांची जनशताब्दी सवा दो घंटे देरी से पहुंची, जबकि इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से हटिया पहुंची। रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को रैक की उपलब्धता न होने के कारण समय पर रवाना नहीं किया जा सका और इसे रीशेड्यूल करना पड़ा।

रैक की विलंबता के कारण ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 14:25 बजे की जगह करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई।

सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन (08611/08612) के परिचालन का विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 08611 पांच जनवरी से 23 फरवरी तक हर सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी, कुल आठ ट्रिप होंगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08612 आठ जनवरी से 26 फरवरी तक हर गुरुवार को अजमेर से चलेगी। इन ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संयोजन पहले के अनुसार ही रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *