जमशेदपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर स्थित एमजीएम (MGM) अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल की बदहाली को उजागर करती तस्वीरों का हवाला देते हुए उन्होंने परिसर के बाहर फैली गंदगी पर चिंता जताई।
अर्जून मुंडा ने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है? यह अस्वच्छता न केवल सफाई व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है। ऐसी स्थिति से परिसर में संक्रमण फैलने का जोखिम लगातार बढ़ रहा है।
