रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर-हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दमखम

रांची: हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय अंतर-सदन (इंटर-हाउस) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यालय के चारों सदनों—दामोदर हाउस, कोयल हाउस, शंकर हाउस और स्वर्णरेखा हाउस के छात्र-छात्राओं ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मैदान पर उतरी टीमों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। खासतौर पर बालिका वर्ग की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।

खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास इस अवसर पर स्कूल के निदेशक कुणाल कश्यप ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। खेल से बच्चे नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सीखते हैं।

वहीं, विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, कड़ी मेहनत और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब सभी की निगाहें आने वाले फाइनल मैचों पर टिकी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *