बिहार: भागलपुर में सनसनीखेज वारदात, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

भागलपुर:

बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ शुक्रवार को अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *