चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: ₹50 लाख का माल और 3500 लीटर नकली शराब जब्त

चतरा: आगामी त्योहारों से ठीक पहले चतरा पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। बिहार सीमा से सटे वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के औरवा-होसिल जंगल में छापेमारी कर टीम ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और निर्माण सामग्री बरामद की है।

उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिलीप यादव उर्फ करण यादव के ठिकाने पर नकली अंग्रेजी शराब बनाए जाने की सटीक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गठित पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया।

जांच में सामने आया कि तस्कर स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार करते थे। इसके बाद इसे रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आइकॉनिक व्हाइट जैसे नामचीन ब्रांड्स की बोतलों में भरकर नकली लेबल और होलोग्राम लगा दिए जाते थे। इस पूरी खेप को दशहरा और अन्य त्योहारों के दौरान बिहार और आसपास के इलाकों में खपाने की योजना थी।

बरामदगी का विवरण:

  • 391 पेटी बोतलबंद शराब (9,888 बोतलों में करीब 3,500 लीटर नकली शराब)
  • 39 गैलन में लगभग 1,600 लीटर स्पिरिट
  • 2,000 लीटर तैयार रंगीन शराब और 40 लीटर कैरेमल
  • भारी मात्रा में फर्जी होलोग्राम, ढक्कन, एडहैसिव और खाली बोतलें
  • बोतल पंचिंग में इस्तेमाल होने वाली 3 मशीनें
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *