बिहारशरीफ में 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास, सीएम सम्राट चौधरी ने रखा 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने COMFED संचालित HPCL पेट्रोल पंप और ‘सुधा कैफेटेरिया’ की भी आधारशिला रखी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 300 खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए, 8 पशु उठाव परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सुधा’ को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने, नालंदा को प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने, बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए अलग से फेडरेशन बनाने और हर प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *