पटना। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है।
इस घोषणा से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राहत कोष में योगदान दिया था। उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर मिलने वाले अपने तीन महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने का ऐलान किया था।
राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार राहत कोष में सहायता प्रदान कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
