देहरादून: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच दिवंगत जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचे। वहाँ वे जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार (श्राद्ध कर्म) कार्यक्रम में शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों ढांढस बंधाया।
राणा परिवार का जाना एक बड़ा शून्य: राजनाथ सिंह इस दुखद घड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा का इस तरह असमय चले जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से खेल जगत और समाज में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।
“पूरे राणा परिवार की इस असीम वेदना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!” — राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
कार्यक्रम के दौरान कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी दिवंगत निशानेबाज़ को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
