त्योहारों से पहले गिरिडीह में अवैध शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 750 लीटर देसी शराब जब्त

गिरिडीह: आगामी त्योहारों को देखते हुए गिरिडीह में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गावां थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार उत्पाद विभाग के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र में चलाए गए इस संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान शराब जब्त कर ली गई, लेकिन धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जारी रहेगा सघन चेकिंग अभियान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी सूरत में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *