बीजिंग/इस्लामाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर दुनियाभर में स्थित भारतीय मिशनों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चीन, जापान, पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों में भारतीय राजनयिकों, प्रवासी भारतीयों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सत्य, शांति व अहिंसा के सिद्धांतों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।
चीन के बीजिंग में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम चीन की राजधानी बीजिंग स्थित जिंताई आर्ट म्यूजियम में भारतीय समुदाय द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ म्यूजियम के क्यूरेटर युआन शीकुन और चीनी कलाकारों ने भी बापू को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पाकिस्तान और अन्य देशों में भी हुए कार्यक्रम पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग सहित कई अन्य देशों के भारतीय मिशनों में भी महात्मा गांधी को याद किया गया। कार्यक्रमों में पहुंचे अतिथियों और प्रवासियों ने गांधीजी के विचारों को आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण बताया।
भारतीय दूतावासों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनके सार्वभौमिक संदेश आज भी पूरी दुनिया को शांति और बंधुत्व की राह दिखा रहे हैं।
