जमशेदपुर: पीएम आवास योजना के निवासियों ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, सीवेज, सड़क और सुरक्षा की समस्याओं से कराया अवगत

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) परिसर के निवासियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न बुनियादी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। स्थानीय लोगों ने आवासीय परिसर में सीवेज, ड्रेनेज, जल निकासी, जर्जर सड़क, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, लिफ्ट के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और अधिकारियों से जल्द समाधान कराने की मांग की।

वाशिंदों ने बताया कि परिसर के ब्लॉक नंबर 5 और 8 में सीवेज एवं डिस्पोजल की स्थिति काफी खराब है। पिछले करीब तीन महीनों से सीवेज का कार्य ठप रहने के कारण घरों से गंदे पानी की निकासी में गंभीर परेशानी हो रही है। इसके अलावा, कई ब्लॉकों में जलजमाव की समस्या से लोग हलकान हैं। निवासियों ने आवास आवंटन के कागजात से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ परिसर में नियमित सफाई और सुरक्षा दुरुस्त करने का भी आग्रह विधायक से किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *