CGL पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन: 2 केस दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। JPSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही ईडी ने झारखंड CGL पेपर लीक से जुड़े दोनों प्रमुख मामलों में ECIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिससे इससे जुड़े संदिग्धों और बिचौलियों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

ईडी ने साल 2024 में नामकुम थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरुआती जांच शुरू की थी। हालांकि, सीआईडी द्वारा दर्ज नए केस में पेपर लीक से जुड़े ठोस सबूत हाथ लगने के बाद एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग का नया केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी अभय तिवारी सहित अन्य संदिग्ध नेटवर्क पर शिकंजा कसता दिख रहा है और ईडी जल्द ही पुलिस मुख्यालय व सीआईडी से संबंधित दस्तावेज हासिल करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *