रांची सदर अस्पताल के पास मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर 4 चोरी के फोन बरामद

राजधानी रांची के सदर अस्पताल परिसर और उसके आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देश पर तैनात टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक्रो टीम की विशेष निगरानी के दौरान आरोपी राशिद जमील उर्फ राशिद खान को रंगे हाथ धर दबोचा गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 4 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *