भारत में स्थिति जल्द सामान्य होने आसार, हॉर्मुज के रास्ते पहुंच चुके हैं पांच जहाज

समाचार:

भारत में एलपीजी संकट को दूर करने के लिए सरकार ने तेज़ी से कदम उठाए हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट के रास्ते पाँच जहाज सुरक्षित रूप से भारतीय बंदरगाहों तक पहुँच चुके हैं, जिससे हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के चलते भारत में एलपीजी की कमी महसूस की जा रही थी। इस बीच अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर आया एक बड़ा मालवाहक जहाज मैंगलोर बंदरगाह पर पहुँचा है। वहीं, रूसी तेल टैंकर ‘एक्वा टाइटन’, जो मूल रूप से चीन जा रहा था, शनिवार को न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर पहुँचा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि तेहरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए नहीं खोला तो वह ईरान के पावर प्लांट को तबाह कर देंगे। इसके लिए उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन मंजूर किया है, जिससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी और नए जहाजों की आमद से हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *