समाचार :
अरवल (बिहार): ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज, 23 मार्च 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरवल जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बेलखारा और इटवा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, अतिथियों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध और मानक के अनुरूप पूरी की जाएं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कार्यक्रम जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
