नई दिल्ली: देश में रेलवे प्रणाली की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए संसद की स्थायी समिति ने बड़ा कदम उठाया है। रेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान परिचालन सुरक्षा (Operational Safety), यात्री सुविधाओं, यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS), माल ढुलाई सेवाओं और आधुनिकीकरण समेत कुल 21 महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के कामकाज और नीतियों पर रहेगी नजर
संसदीय समिति अपनी कार्यप्रणाली के तहत हर वित्त वर्ष में रेल मंत्रालय के कामकाज, उसकी नीतियों, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों का चयन करती है। इन सभी चुनिंदा विषयों पर बारीकी से समीक्षा करने के बाद समिति द्वारा अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके आधार पर रेलवे के विकास और सुधार से जुड़े कदम उठाए जाते हैं।
इस बार सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन 21 विषयों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

RPxNXTuVZmlrTqKcNWCsZEFQ