रांची में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए पंडरा ओपी क्षेत्र में छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल से करीब 5 लाख रुपये नकद और 60 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी मुख्य रूप से पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पारासर टावर और तेल मिल गली में की गई। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान सिटी एसपी और एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली, डेली मार्केट, पंडरा और सुखदेवनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
फिलहाल पुलिस बरामद किए गए मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है, और हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ जारी है।
