रांची: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव (मेंटेनेंस) और एलटी लाइन में केबल बिछाने के काम के चलते 6 अक्टूबर को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे कटौती के समय से पहले ही पानी भरने और अन्य जरूरी इलेक्ट्रिकल काम निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
जानें आपके इलाके में कब और कितने बजे गुल रहेगी बत्ती:
- सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक:चुटिया (कृष्णापुरी रोड नंबर 5B व 13, महादेव मंडा, लोअर चुटिया) तथा कोकर (मूर्ति गली, मिशन कॉलोनी-डॉन बोस्को स्कूल के पास, राम नगर हैदरअली)।
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक:अदालतहातु देवी मंडप क्षेत्र, वृंदावन कॉलोनी, जगतपुरम कॉलोनी और सुकुरहुट्टू।
- सुबह 10:45 बजे से शाम 3:00 बजे तक:रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (पेड़ की टहनियों की छंटाई के कारण):महादेव मंडा फीडर से जुड़े लोअर चुटिया, बेल बगान, नया टोली, समलोंग और मक्चुन्द टोली।
- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक:आलम चौक, टॉप पुंदाग, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, शालीमार बाग, दीपाटोली, पंचम नगर, लाजपत नगर, साहू चौक और अमन ग्रीन सिटी।
- दोपहर 3:15 बजे से शाम 6:00 बजे तक:बरगावां, जैक काउंसिल, पानी फैक्ट्री, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, नामकुम थाना, टाटा रोड, शक्ति नगर, नामकुम बाजार, चाय बागान और पॉलिटेक्निक कॉलेज।
ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों का शेड्यूल:
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: ओरमांझी क्षेत्र के ब्लॉक चौक, उलातू, दहू, हरचंदा, सिलदिरी, तपे, चायबगान, बारीडीह, हटवाल, पांचा, चुटूपालू, पिस्का, बरतुवा, कुटे और उखरीद।
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: बुंडू शहरी क्षेत्र, नावाडीह टोली, अनुमंडल कार्यालय, कुम्हार टोली, तमाड़ थाना, बस स्टैंड, रायडीह मोड़ और प्रखंड परिसर।
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: सोनाहातु बाजार टांड, दानाडीह, जित्तु, परमडीह, एडकिया, कूदाडीह और नीमडीह।
विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
