रांची: रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कुल 3,297 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
गोल्ड मेडल और मानद उपाधि से नवाजे जाएंगे मेधावी
समारोह में शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा और समाज में विशेष योगदान देने वाली दो प्रमुख अकादमिक हस्तियों को विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि (Honorary Degree) भी प्रदान की जाएगी।
