गांतोक/नामची: सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 11 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) देने की घोषणा की है।
राहत और बचाव कार्य जारी: यह हादसा सोमवार को उस वक्त हुआ जब निर्माणाधीन सुरंग अचानक ढह गई, जिससे परियोजना अधिकारियों समेत करीब 25 श्रमिक अंदर फंस गए। हादसे के बाद तुरंत शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सुरंग में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है।
