नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक हादसे से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 10 सितंबर को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर वह दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित इस मामले को अपने पास स्थानांतरित (Transfer) करने पर भी विचार कर सकती है।
अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा पर सख्त रुख
यह याचिका रविवार को घटे उस हादसे के बाद शीर्ष अदालत के सामने लाई गई, जिसमें सात छात्रों की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट में रिहायशी इलाकों में बिना मंजूरी के निर्माण कार्य, अग्नि सुरक्षा के मानकों की अनदेखी और आवासीय संपत्तियों का अवैध रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल करने जैसे बड़े मुद्दों पर पहले से ही विचार चल रहा है। इसी कड़ी में पीठ से इस ताजा घटना पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था।
