पटना: उर्दू शिक्षकों के तबादलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उठाई मांग

पटना। बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भेजकर उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले की मौजूदा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच व समीक्षा करने की मांग की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पत्र साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर राज्यभर से लगातार गंभीर शिकायतें और आपत्तियां मिल रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उर्दू, अरबी तथा फारसी विषयों के शिक्षकों के तबादलों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। तेजस्वी ने सरकार से आग्रह किया है कि शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस पूरी तबादला प्रक्रिया की दोबारा पारदर्शी तरीके से समीक्षा की जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *