रांची: विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तय समय से एक दिन पहले खत्म हुआ सत्र

रांची। विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच मंगलवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की, जिसके साथ ही वर्तमान विधानसभा सत्र का समापन तय समय से एक दिन पहले हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही 12 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन इसे 11 अगस्त को ही समाप्त कर दिया गया।

सत्र के समय से पहले समापन पर विपक्ष ने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष केवल सत्ता पक्ष की बात सुनते हैं और विपक्ष को अपनी बात रखने का उचित अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के ज्वलंत मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा कराना चाहती थी, लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *