सीयूजे में छात्र संघ चुनाव और मेस फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने अपनी प्राथमिक मांगों, पारदर्शी प्रशासन और मजबूत छात्र प्रतिनिधित्व को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

छात्रों की मुख्य मांग है कि विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित छात्र संघ का गठन किया जाए, ताकि छात्र हितों से जुड़े फैसलों में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बढ़ती मेस फीस पर नाराजगी प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मेस फीस में की गई बढ़ोतरी पर कड़ा एतराज जताया है। छात्रों का कहना है कि लगातार बढ़ती फीस से उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

मेस संचालन में छात्रों की भागीदारी की मांग छात्रों ने मांग रखी है कि मेस के संचालन और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी में छात्रों को शामिल किया जाए, ताकि भोजन की गुणवत्ता और दरों पर पारदर्शिता बनी रहे।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *