HEC के पुनरुद्धार की जगी उम्मीद: संसदीय समिति ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर मंथन

रांची: रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के पुनरुद्धार की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं। उद्योग संबंधी संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची दौरे के दौरान लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संसदीय समिति ने HEC की वर्तमान वित्तीय स्थिति, संयंत्रों की कार्यप्रणाली और इसके पुनरुद्धार की संभावनाओं पर राज्यपाल के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान को पुनर्जीवित करने और इसके सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए संभावित रणनीतियों तथा नीतिगत सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। समिति HEC के परिसरों का दौरा कर इसके पुनरुद्धार की जमीनी स्थिति का आकलन कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *