रांची नगर निगम मुख्यालय के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, शहर के हर इलाके में खुलेंगे नए सर्किल ऑफिस

रांची: रांची के निवासियों को अब नगर निगम से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए मेन ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलने जा रही है। आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में समर्पित (Dedicated) सर्किल ऑफिस खोलने की एक बड़ी योजना बनाई है।

इस नई व्यवस्था के शुरू होने से नागरिकों को बुनियादी नागरिक सेवाएं उनके अपने इलाके में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

एक ही केंद्र पर उपलब्ध होंगी कई नागरिक सेवाएं इन नए सर्किल ऑफिसों में लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का निबंधन, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सभी काम स्थानीय स्तर पर ही हो जाएंगे।

अतिक्रमण पर भी निगम का कड़ा रुख नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ रांची नगर निगम शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थलों को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान भी तेजी से चला रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *