रांची के नामकुम में अक्षय सोना समाधान फाउंडेशन ने किया मजदूरों के बीच छाता वितरण, बारिश से मिली राहत

रांची: सामाजिक संस्था ‘अक्षय सोना समाधान फाउंडेशन’ की ओर से जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रांची के नामकुम स्थित ग्राम महुआ टोली में जरूरतमंद मजदूरों के बीच बारिश से बचाव के लिए छातों का वितरण किया गया, ताकि उन्हें मानसून के दौरान काम पर आने-जाने में सहूलियत हो सके।

छाता मिलने पर खुशी जताते हुए स्थानीय मजदूरों ने कहा कि बारिश के दिनों में कार्यस्थल तक पहुंचने और घर वापस लौटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस पहल से उन्हें दैनिक कामकाज में काफी राहत और सुविधा मिलेगी।

जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है संस्था कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की निदेशक डॉ. सुनीता कुमारी यादव ने कहा कि उनकी संस्था समाज के गरीब और असहाय वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार कल्याणकारी कदम उठाती रही है। आगे भी क्षमता अनुसार समाज के वंचित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर शंकर यादव, डॉ. श्रीमाली सुमी, शोमिल सेतु, रिमझिम और अनिल केसरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *