इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आगामी 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप द्वारा आयोजित एक विशेष रात्रिभोज के दौरान होगी।
लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में आयोजित इस स्वागत समारोह में दुनिया भर के कई प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। पाकिस्तानी मीडिया ‘द न्यूज’ के अनुसार, पीएम शहबाज शरीफ को इस कार्यक्रम का आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हो चुका है।
25 सितंबर को यूएनजीए को संबोधित करेंगे शरीफ शहबाज शरीफ रात्रिभोज से एक दिन पहले न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का मुद्दा उठा सकते हैं। वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली की छह नदियों के जल बंटवारे को नियंत्रित करती है।
हाल के महीनों में तीसरी मुलाकात ट्रंप और शहबाज शरीफ के बीच यह आमने-सामने की बातचीत फरवरी में वाशिंगटन में हुई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक के बाद हो रही है। इससे पहले सितंबर 2025 में व्हाइट हाउस और मिस्र के शर्म अल-शेख शांति सम्मेलन के दौरान भी दोनों नेताओं की मुलाकात हो चुकी है।

As someone who loves color matching, really enjoyed this — very practical advice.