रांची (झारखंड): धुर्वा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उषा यादव, महासचिव पार्वती ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने RJD की सदस्यता ग्रहण की।
कैलाश यादव ने पार्टी का झंडा, पट्टा और रसीद देकर सभी का राजद में स्वागत किया। RJD का दामन थामने के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी पर महिला सम्मान की अनदेखी, महंगाई और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
