रांची: बाईपास रोड पर दूसरे दिन भी चला नगर निगम का बुलडोजर, झुग्गी-झोपड़ियां हटाने पर लोगों का हंगामा

रांची (झारखंड): रांची बाईपास रोड स्थित सेल सैटेलाइट चौक से बिरसा चौक तक नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया।

अपने आशियाने उजड़ते देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। लोगों का कहना है कि वे दशकों से यहां रह रहे हैं और अचानक बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मौके पर किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *