लातेहार में CISF की बड़ी कार्रवाई: फुलबासिया साइडिंग के पास 200 टन अवैध कोयला जब्त, माफियाओं में हड़कंप

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में अवैध कोयला कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम को मगध-आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईएसएफ ने फुलबासिया रेलवे साइडिंग के पास छापेमारी कर करीब 200 टन अवैध कोयला बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की एनके (NK) और पिपरवार यूनिट की संयुक्त टीम इलाके में नियमित गश्त और निगरानी पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फुलबासिया रेलवे साइडिंग के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डंप कर इकट्ठा किया गया है।

सूचना की पुष्टि होते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर दबिश दी। मौके से लगभग 200 टन लावारिस और अवैध कोयला जब्त किया गया। सीआईएसएफ की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *