भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सभी राज्यों के प्रभारियों का ऐलान; स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की कमान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपने सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस नई सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • स्मृति ईरानी: पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • राम माधव: पार्टी उपाध्यक्ष राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है।
  • विनोद तावड़े: भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
  • विनय सहस्रबुद्धे: वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दर्शना जरदोश और जामयांग सेरिंग नामग्याल सह-प्रभारी होंगे।

मीडिया और संचार विभाग में भी पदोन्नति संगठन में बदलाव के तहत अनिल बलूनी को पदोन्नत कर पार्टी के संचार विभाग का समन्वयक बनाया गया है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया इकाइयां काम करेंगी। इसके साथ ही, हाल ही में मीडिया विभाग की सह-संयोजक बनीं आशीष उषा अग्रवाल को पदोन्नत कर संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *