रांची: रेडियम रोड पर 15.7 लाख की सिगरेट चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; सारा माल बरामद

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के रेडियम रोड स्थित ‘सुवालाल गोपीलाल जैन’ की दुकान में हुई करीब 15.70 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी की गई सिगरेट की पूरी खेप, नकद राशि व चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत की सिगरेट, 3,000 रुपये नकद और एक पुराना मोबाइल पार कर दिया था। घटना के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुन्दन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लु को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर छह बैग और तीन झोलों में छिपाकर रखी गई सिगरेट बरामद की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कुन्दन वर्मा एक पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाने में मारपीट, चोरी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई को कोतवाली सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *