केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद भारी आफत, फंसे करीब 1,500 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

केदारनाथ/उत्तरकाशी: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर चिरबासा क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण फंसे लगभग 1,500 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाल लिया है। रविवार देर रात अचानक हुए लैंडस्लाइड के बाद फंसे इन श्रद्धालुओं को राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जिला आपदा मोचन बल (DDRF) की संयुक्त टीमों ने पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान चलाकर गौरीकुंड पहुंचाया।

अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के बाद मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ों श्रद्धालु बीच रास्ते में ही फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीमों ने मोर्चा संभाला और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सुरक्षित निकासी अभियान शुरू किया।

राहत टीम के तत्परता से काम करने के चलते सभी 1,500 यात्रियों को सकुशल गौरीकुंड पहुंचा दिया गया है, जहां उनके ठहरने और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *